वाक्य शुद्धि (Standard Books) Flashcards

(797 cards)

1
Q

वाक्य को शुद्ध कीजिए -

घोबिन ने अच्छी चादरें धोई।

A

घोबिन ने चादरें अच्छी धोईं।

How well did you know this?
1
Not at all
2
3
4
5
Perfectly
2
Q

वाक्य को शुद्ध कीजिए -

तब वे स्कूल में एक शिक्षक हुआ करते थे।

A

तब वे स्कूल में शिक्षक हुआ करते थे।

How well did you know this?
1
Not at all
2
3
4
5
Perfectly
3
Q

वाक्य को शुद्ध कीजिए -

उसने गीत की पहली लड़ी अच्छी नहीं गाई।

A

उसने गीत की पहली कड़ी अच्छी तरह नहीं गाई।

How well did you know this?
1
Not at all
2
3
4
5
Perfectly
4
Q

वाक्य को शुद्ध कीजिए -

इन हालातों में चुनाव सम्भव नहीं है।

A

इन हालात में चुनाव संभव नहीं है।

How well did you know this?
1
Not at all
2
3
4
5
Perfectly
5
Q

वाक्य को शुद्ध कीजिए -

उपरोक्त कथन सही नहीं है।

A

उपर्युक्त कथन सही नहीं है।

How well did you know this?
1
Not at all
2
3
4
5
Perfectly
6
Q

वाक्य को शुद्ध कीजिए -

पिता जी ने आशीर्वाद प्रदान किया।

A

पिता जी ने आशीर्वाद दिया।

How well did you know this?
1
Not at all
2
3
4
5
Perfectly
7
Q

वाक्य को शुद्ध कीजिए -

आप इस पत्र में हस्ताक्षर बना दीजिए।

A

आप इस पत्र पर हस्ताक्षर कर दीजिए।

How well did you know this?
1
Not at all
2
3
4
5
Perfectly
8
Q

वाक्य को शुद्ध कीजिए -

मोहन और मोहन का पुत्र व्यस्त हैं।

A

मोहन और उसका पुत्र व्यस्त हैं।

How well did you know this?
1
Not at all
2
3
4
5
Perfectly
9
Q

वाक्य को शुद्ध कीजिए -

दस स्त्रियाँ और पाँच बालकों को भोजन दो।

A

दस स्त्रियों और पाँच बालकों को भोजन दो।

How well did you know this?
1
Not at all
2
3
4
5
Perfectly
10
Q

वाक्य को शुद्ध कीजिए -

प्रातःकाल के समय घूमना चाहिए।

A

प्रातः काल घूमना चाहिए।

How well did you know this?
1
Not at all
2
3
4
5
Perfectly
11
Q

वाक्य को शुद्ध कीजिए -

उसको तो समझ में आता नहीं।

A

उसे तो समझ में आता नहीं।

How well did you know this?
1
Not at all
2
3
4
5
Perfectly
12
Q

वाक्य को शुद्ध कीजिए -

मैं इस रहस्य को हर्गिज़ नहीं बताऊँगा।

A

मैं यह रहस्य हर्गिज़ नहीं बताऊँगा।

How well did you know this?
1
Not at all
2
3
4
5
Perfectly
13
Q

वाक्य को शुद्ध कीजिए -

विध्याचल पर्वत की सौंदर्यता प्रशंसनिय है।

A

विंध्याचल का सौंदर्य प्रशंसनीय है।

How well did you know this?
1
Not at all
2
3
4
5
Perfectly
14
Q

वाक्य को शुद्ध कीजिए -

वे अपने आत्म-सम्मान की रक्षा करना चाहते हैं।

A

वे अपने स्वाभिमान की रक्षा करना चाहते हैं।

How well did you know this?
1
Not at all
2
3
4
5
Perfectly
15
Q

वाक्य को शुद्ध कीजिए -

ये इस ज़िले के लब्ध प्रतिष्ठित व्यक्ति है।

A

ये इस ज़िले के लब्ध प्रतिष्ठ व्यक्ति हैं।

How well did you know this?
1
Not at all
2
3
4
5
Perfectly
16
Q

वाक्य को शुद्ध कीजिए -

देशभक्त बड़ी बड़ी यातनाओं को सहते हैं।

A

देशभक्त बड़ी-बड़ी यातनाएँ सहते हैं।

How well did you know this?
1
Not at all
2
3
4
5
Perfectly
17
Q

वाक्य को शुद्ध कीजिए -

किसी और दूसरे आदमी को वहाँ भेजो।

A

किसी और आदमी को वहाँ भेजो, किसी दूसरे आदमी को वहाँ भेजो।

How well did you know this?
1
Not at all
2
3
4
5
Perfectly
18
Q

वाक्य को शुद्ध कीजिए -

कमल यहाँ आया और बताया कि सब ठीक हैं।

A

कमल यहाँ आया और उसने बताया कि सब ठीक हैं।

How well did you know this?
1
Not at all
2
3
4
5
Perfectly
19
Q

वाक्य को शुद्ध कीजिए -

भ्रष्ट कर्मचारी को हस्तांतरितः किया जाए।

A

भ्रष्ट कर्मचारी को स्थानांतरित किया जाए।

How well did you know this?
1
Not at all
2
3
4
5
Perfectly
20
Q

वाक्य को शुद्ध कीजिए -

जो सोता है वह खोता है।

A

जो सोता है सो खोता है।

How well did you know this?
1
Not at all
2
3
4
5
Perfectly
21
Q

वाक्य को शुद्ध कीजिए -

अंकों की औसत अच्छी है।

A

अंकों का औसत अच्छा है।

How well did you know this?
1
Not at all
2
3
4
5
Perfectly
22
Q

वाक्य को शुद्ध कीजिए -

हमारे को इससे क्या लेना-देना ?

A

हमें इससे क्या लेना-देना ?

How well did you know this?
1
Not at all
2
3
4
5
Perfectly
23
Q

वाक्य को शुद्ध कीजिए -

आप अपनी प्रतिज्ञा के शब्दों से डिगें नहीं।

A

आप अपनी प्रतिज्ञा/अपने शब्दों से डिगें नहीं।

How well did you know this?
1
Not at all
2
3
4
5
Perfectly
24
Q

वाक्य को शुद्ध कीजिए -

आज नई शिक्षा नीति के ऊपर चर्चा होगी।

A

आज नई शिक्षा नीति पर चर्चा होगी।

How well did you know this?
1
Not at all
2
3
4
5
Perfectly
25
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मेरे तो साँस फूल गए।
मेरी तो साँस फूल गई।
26
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मैंने अनेकों कहानियाँ पढ़ी हैं।
मैंने अनेक कहानियाँ पढ़ी हैं।
27
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - तुम गीता की पुस्तक पढ़ो।
तुम गीता पढ़ो।
28
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - आप अपनी चादर को ऐसी धोएँ कि...
आप अपनी चादर को ऐसा/ऐसे धोएँ कि...
29
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - आपका कमीज़ फट गया।
आपकी कमीज़ फट गई।
30
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - अच्छा हुआ आप इसी बहाने से आए तो सही।
अच्छा हुआ आप इसी बहाने आए तो सही।
31
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मेरे नौकर ने नौकरी त्याग दी।
मेरे नौकर ने नौकरी छोड़ दी।
32
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - में को एक फूलों की माला चाहिए।
मुझे फूलों की एक माला चाहिए।
33
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मैं अपनी बातों को स्पष्टीकरण करना चाहता हूँ।
मैं अपनी बात को स्पष्ट करना चाहता हूँ।
34
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - तुम कहाँ पर रहते हो ?
तुम कहाँ रहते हो ?
35
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मेरे वहाँ जाने के बिना काम नहीं बनेगा।
मेरे वहाँ गए बिना काम नहीं बनेगा।
36
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - दही खट्टी हो गई।
दही खट्टा हो गया।
37
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - कृपया आप सब जाओ।
कृपया आप सब जाएँ।
38
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - उन्हें सादरपूर्वक ले आइए।
उन्हें सादर (आदरपूर्वक) ले आइए।
39
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - आपकी इस बात का कोई अर्थ नहीं निकलता।
आपकी इस बात का कुछ अर्थ नहीं निकलता।
40
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - आप हमारे पर ही शक क्यों करते हैं ?
आप हम पर ही शक क्यों करते हैं ?
41
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - पैदल चलकर आने में देर होनी स्वाभाविक थी।
पैदल चलकर आने में देर होना स्वाभाविक था।
42
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मीरा एक प्रसिद्ध कवि थी।
मीरा एक प्रसिद्ध कवयित्री है।
43
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - भक्तियुग का काल स्वर्णयुग माना जाता है।
भक्तिकाल स्वर्णयुग माना जाता है।
44
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - प्रेम करना तलवार की नोक पर चलना है।
प्रेम करना तलवार की धार पर चलना है।
45
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - दुश्मन ने गोले और तोपों से आक्रमण किया।
दुश्मन ने तोपों से आक्रमण किया।
46
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - प्रत्येक घोड़े तेज़ गतिवाले नहीं होते।
प्रत्येक घोड़ा तेज़ गतिवाला नहीं होता।
47
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - सबसे नमस्ते करों।
सबको नमस्ते करो।
48
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - तमाम देश भर में यह बात फैल गई।
तमाम देश में / देश भर में यह बात फैल गई।
49
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - शादी में सभी वर्ग के लोग आए थे।
शादी में सभी वर्गों के लोग आए थे।
50
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - हमें परस्पर में सहयोग करना चाहिए।
हमें परस्पर सहयोग करना चाहिए।
51
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - आज बजट के ऊपर बहस होगी।
आज बजट पर बहस होगी।
52
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - अब जाकर संतोष का साँस लिया।
अब जाकर संतोष की साँस ली।
53
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - उसने पत्नी का गला घोंट कर मार डाला।
उसने पत्नी का गला घोंट डाला।
54
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - लड़कों ने लड़कियों के साथ नाचा।
लड़के लड़कियों के साथ नाचे।
55
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - तुम जहाँ चाहे वहाँ चलने को तैयार हूँ।
तुम जहाँ चाहो वहाँ चलने को तैयार हूँ।
56
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मुझे कहा गया इसलिए मैंने किया।
मुझ से कहा गया इसलिए मैंने किया।
57
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - ब्रह्मपुत्र असम में बहता है।
ब्रह्मपुत्र असम में बहती है।
58
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - उससे मिड़ना तलवार की नोक पर चलना है।
उससे भिड़ना तलवार की धार पर चलना है।
59
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - बिहारी सतसई' की हस्त से लिखित प्रति सुरक्षित है।
बिहारी सतसई' की हस्तलिखित प्रति सुरक्षित है।
60
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - लड़के रोज़ जाया किए थे।
लड़के रोज़ जाया करते थे।
61
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - सड़कों को चौड़ी करनी ज़रूरी है।
सड़कों को चौड़ा करना ज़रूरी है।
62
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - प्रेम करना तलवार की नोंक पर चलना है।
प्रेम करना तलवार की धार पर चलना है।
63
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - उनकी प्रखर बुद्धि हर काम में प्रकट होती है।
उनकी प्रखर बुद्धि हर काम में प्रकट होती है।
64
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - ठेलावाले से सब्ज़ी खरीदी।
ठेलेवाले से सब्ज़ी खरीदी।
65
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - वह बात जन्मते ही मर गया।
वह बालक जन्म लेते ही मर गया।
66
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - व्यक्ति यौवनावस्था में अनेकों भूलें करता है।
व्यक्ति युवावस्था में अनेक भूलें करता है।
67
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - पाँच पुरुष और एक औरत की मृत्यु हो गई।
पाँच पुरुषों और एक औरत की मृत्यु हो गई।
68
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - लड़का और लड़की स्कूल गई।
लड़का और लड़की स्कूल गए।
69
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मैं सप्रमाण सहित करता हूँ।
मैं सप्रमाण करता हूँ।
70
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - यह पानी का कुआँ कैसे सूख गया ?
यह कुआँ कैसे सूख गया।
71
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मैं आप सबका धन्यवाद करता हूँ।
मैं आप सबको धन्यवाद देता हूँ।
72
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - केले को अच्छा पका खरीदना चाहिए।
अच्छा पका केला खरीदना चाहिए।
73
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मैंने इस काम में बड़ी अशुद्धि की।
मैंने इस काम में बड़ी भूल की।
74
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - तुमने अच्छा काम करा ।
तुमने अच्छा काम किया।
75
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - कोलंबस ने अमेरिका का अविष्कार किया।
कोलंबस ने अमेरिका की खोज की।
76
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - किसी आगामी दुर्घटना के बारे में मुझे आशंका थी।
किसी भावी दुर्घटना के बारे में मुझे आशंका थी?
77
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - आज रात में बरसात होगी।
आज रात बरसात होगी।
78
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - उसका तो चटपट प्राण उड़ गया।
उसके तो चटपट प्राण निकल गए।
79
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - तुम्हारे को कल कुछ हो जाए तो मैं कहीं का नहीं रहूँगा।
तुम्हें कल कुछ हो जाए तो मैं कहीं का नहीं रहूँगा।
80
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - इन मुहावरों को वाक्यों में प्रयोग करो।
इन मुहावरों का वाक्यों में प्रयोग करो।
81
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - जबसे उसने नौकरी पाई है, मिला ही नहीं।
जबसे उसे नौकरी मिली है. वह मिला ही नहीं।
82
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - आपका भाषण प्रभावशाली न बनकर हास्यास्पद हो गया।
आपका भाषण प्रभावशाली न होकर उल्टे हास्यास्पद हो गया।
83
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - खाना-कपड़ा का पैसा कौन देगा ?
खाने-कपड़े के पैसे कौन देगा ?
84
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - युग परिवर्तन का बीड़ा कौन चबाता है?
युग परिवर्तन का बीड़ा कौन उठाता है?
85
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - आपको इस विषय पर अच्छा ज्ञान है।
आपको इस विषय का अच्छा ज्ञान है।
86
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - आपके रहन-सहन का दरज़ा ऊँचा है।
आपके रहन-सहन का स्तर ऊँचा है।
87
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - आपकी सहायतार्थ मैं उपस्थित हूँ।
आपके सहायतार्थ (आपकी सहायता के लिए) मैं उपस्थित हूँ।
88
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - ऐसा करने पर कोई हानि नहीं है।
ऐसा करने में कोई हानि नहीं है।
89
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - आप अपनी कार को भी ले आना।
आप अपनी कार भी ले आना।
90
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - भारत गुलामी की दासता से मुक्त हुआ।
भारत गुलामी/दासता से मुक्त हुआ।
91
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मुझे उसकी आँख का आँसू देखा नहीं जाता।
मुझसे उसकी आँखों के आँसू देखे नहीं जाते ।
92
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - वह मेरा दोस्त है, वह मेरे साथ पढ़ता है।
वह मेरा दोस्त है जो मेरे साथ पढ़ता है।
93
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - राधा एक विधवा स्त्री हैं।
राधा एक विधवा स्त्री हैं।
94
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - उनके एक-एक शब्द बहुमूल्य थे।
उनका एक-एक शब्द अमूल्य था।
95
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - आपको कल सुबह स्मरण दिलाऊँगा।
अपको कल सुबह स्मरण कराऊँगा।
96
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - चाय में कौन गिर गया ?
चाय में क्या गिर गया ?
97
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मैं कुछ का कुछ बोल गया।
मैंने कुछ का कुछ कह दिया/ मैं कुछ का कुछ कह गया।
98
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - अब तुम जाइये।
अब तुम जाओ। अब आप जाइये।
99
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - दिल्ली में चार गिरफ्तारी हुईं।
दिल्ली में चार गिरफ्तारियाँ हुईं।
100
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - इतनी आलस्यता ठीक नहीं है।
इतना आलस्य ठीक नहीं है।
101
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - बौद्ध साहित्य पालि में लिखे गए हैं।
बौद्ध साहित्य पालि में लिखा गया है।
102
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - अच्छी होटल
अच्छा होटल
103
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - युग की माँग का यह बीड़ा कौन चबाता है।
युग की माँग का यह बीडा कौन उठाता है।
104
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मेरे घर में केवल मात्र एक चारपाई है।
मेरे घर में केवल (मात्र) एक चारपाई है।
105
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - राम का नाश्ता अच्छा था।
रात का भोजन अच्छा था।
106
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मेरी चिट्ठी को यदि न भी पढ़ी जाए...
मेरी चिट्ठी यदि न भी पढ़ी जाए…
107
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मोहन को पूछो, उसे मालूम होगा।
मोहन से पूछो, उसे मालूम होगा।
108
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - कृपया मेरी मदद करने की कृपा करें।
कृपया मेरी मदद करें अथवा मेरी मदद करने की कृपा करें।
109
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - गत रविवार वह जोधपुर जायेगा।
गत रविवार वह जोधपुर गया।
110
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - कल रात संगीत का खूब रंग चढ़ा।
कल रात संगीत का रंग खूब जमा।
111
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मैंने कानपुर जाना है।
मुझे कानपुर जाना है।
112
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - सब लोग अपनी राय दें।
सब लोग अपनी-अपनी राय दें।
113
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मैं तुम्हारा हाथ-पाँव तोड़ दूँगा।
मैं तुम्हारे हाथ-पाँव तोड़ दूँगा।
114
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - लड़की की मृत्यु पर सारा घर दुःख में डूब गया।
लड़की की मृत्यु पर सारा घर शोक में डूब गया।
115
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - अपना दोष दूसरों के सिर क्यों जड़ते हो।
अपना दोष दूसरों के सिर क्यों मढ़ते हो?
116
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - तूफ़ान के बावजूद जहाज़ समुद्र तैर ही गया।
तूफ़ान के बावजूद जहाज़ समुद्र पार कर ही गया।
117
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मैंने वहाँ नहीं जाना है।
मुझे वहाँ नहीं जाना है।
118
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - तुम्हें फीस जमा कराने का समाचार मिला या नहीं ?
तुम्हें फीस जमा कराने की सूचना मिली या नहीं?
119
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - एक गीतों का किताब ले आईएगा।
गीतों की एक किताब ले आइएगा।
120
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - कल विधानसभा के अंदर हंगामा होगा।
कल विधान सभा में हंगामा होगा।
121
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - अपराधी को रस्सी बाँधकर ले गए।
अपराधी को रस्सी से बाँधकर ले गए।
122
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - आइए, भीतर में बैठकर बातें करेंगे।
आइए, भीतर बैठकर बातें करेंगे।
123
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - चारों लड़कों का नाम बताओ।
चारों लड़कों के नाम बताओ।
124
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - उस करुण दृश्य को देखकर उसकी आँख में आँसू आ गए।
उस करुण दृश्य को देखकर उसके आँसू आ गए।
125
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - लड़की है तो बुद्धिमान ।
लड़की है तो बुद्धिमती ।
126
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - यदि आप नहीं जाएँगे तो मैं भी वहाँ नहीं जाता।
यदि आप नहीं जाएँगे तो मैं भी वहाँ नहीं जाऊँगा।
127
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - प्रत्येक प्राणी को स्वयं आत्म-निर्भर होना चाहिए।
प्रत्येक प्राणी को आत्म-निर्भर होना चाहिए।
128
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - बच्चे को धोकर फल खिलाओ।
फल धोकर बच्चे को खिलाओ।
129
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - सब प्रकार की विद्या सीखनी चाहिए।
सब प्रकार की विद्याएँ सीखनी चाहिए।
130
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - तुम सबसे सुन्दरतम हो।
तुम सबसे सुन्दर हो।
131
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - बच्चे को ठंडा करके दूध पिलाओ।
बच्चे को दूध ठंडा करके पिलाओ/दूध ठंडा करके बच्चे को पिलाओ।
132
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - कपड़े उतार कर रख दिया।
कपड़े उतार कर रख दिए।
133
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - कैदियों को कुत्ते की तरह घसीटा गया।
कैदियों को कुत्तों की तरह घसीटा गया।
134
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - विवाह में कुछ लोग आमंत्रित नहीं किए गए थे।
विवाह में कुछ लोगों को आमंत्रित नहीं किया गया था।
135
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - जो परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहते हैं वे नियमित पढ़ें।
जो परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहें वे नियमित पढ़ें।
136
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - राम ने गुरुजी से प्रश्न पूछा।
राम ने गुरुजी से प्रश्न किया।
137
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - आपकी टोपी, कोट और कुर्ता पड़ा है।
आपकी टोपी, कोट और कुर्ता पड़े हैं।
138
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मेरा प्राण संकट में है।
मेरे प्राण संकट में हैं।
139
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - सब चिंता दूर हो कर मन शांत हो गया।
सब चिंताएँ दूर होने से मन शांत हो गया।
140
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मुझे मेला में जाना है।
मुझे मेले में जाना है।
141
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - वह पढ़ रहा हैंगा।
वह पढ़ रहा होगा।
142
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - किसी और दूसरे डॉक्टर से मिलूँगा।
किसी और (या किसी दूसरे) डॉक्टर से मिलूँगा।
143
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - रविवार के दिन तो सभी कार्यालयों में अवकाश होता है।
रविवार को तो सभी कार्यालयों में अवकाश होता है।
144
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - वह स्त्री नहीं मूर्तिमन्त करूणा हैं।
वह स्त्री नहीं मूर्तिमयी करूणा हैं।
145
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - वह यहाँ आए बिना नहीं रह सकता है।
वह यहाँ आए बिना नहीं रह सकता।
146
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - भीतर प्रवेश करना निषेध है।
प्रवेश निषेध है।
147
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मैं यह स्वीकृत करता हूँ।
मैं इसे स्वीकृत करता हूँ।
148
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - वे बड़े अच्छे खिलाड़ी हैं।
वे बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं।
149
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - आप लोग अपनी रज़ाइयाँ ले लीजिए।
आप लोग अपनी-अपनी रज़ाई ले लीजिए।
150
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - शौचालय साफ़-स्वच्छ रहने चाहिए।
शौचालय साफ़ (स्वच्छ) रहने चाहिए।
151
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - तुम्हारे से कोई काम नहीं हो सकता।
तुमसे कोई काम नहीं हो सकता।
152
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मैंने तुमको अनेकों बार कहा है।
मैंने तुमको अनेक बार कहा है।
153
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मुख्य कहानी तो यहाँ ही से शुरू होती है।
मुख्य कहानी तो यहीं से/यहाँ से ही शुरू होती है।
154
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - यह घटना जब मैं आठ वर्ष का बालक था, उस समय की है।
यह घटना उस समय की है जब मैं आठ वर्ष का बालक था।
155
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - साहित्य व समाज का घोर संबंध है।
साहित्य व समाज का घनिष्ठ संबंध है।
156
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - इस विषय में मेरे विचार मैं पहले प्रकट कर चुका हूँ।
इस विषय में अपने विचार मैं पहले प्रकट कर चुका हूँ।
157
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - तूफान मेल तेजी से आ रही है।
तूफानमेल तेजी से आ रहा है।
158
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - विधि का नियम बड़ा कठोर होता है।
विधि के नियम बड़े कठोर होते हैं।
159
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - शायद वह ज़रूर आएगा।
शायद वह आए। (वह ज़रूर आएगा)।
160
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - देवता को एक फूलों की माला अर्पित कर दो।
देवता को फूलों की एक माला अर्पित कर दो।
161
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - उसे रस्सी बाँधकर मारा।
उसे रस्सी से बाँधकर मारा।
162
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - बेटी पराए घर का धन होता है।
बेटी पराए घर का धन होती है।
163
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मेरे मित्र ने यह पुस्तक आपको समर्पण की है।
मेरे मित्र ने यह पुस्तक आपको समर्पित की है।
164
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - गगन बहुत ऊँचा है।
गगन बहुत विशाल है।
165
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मुझे आपके विरुद्ध मुक़दमा चलाना पडेगा।
मुझे आप पर मुक़द्दमा चलाना पडेगा।
166
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मेरा मकान ईंटों से बना है।
मेरा मकान ईंटों का बना है।
167
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - अब और स्पष्टीकरण करने की आवश्यकता नहीं है।
अब और स्पष्टीकरण की आवश्यकता नहीं है।
168
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - शीतल गन्ने का रस पीजिए।
गन्ने का शीतल रस पीजिए।
169
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - उसने हमारे नाक में दम कर दिया।
उसने हमारी नाक में दम कर दिया।
170
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - राम आज स्कूल से अनुपस्थित हैं।
राम आज स्कूल में अनुपस्थित है।
171
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मैं आपकी प्रतिरक्षा करता रहा।
मैं आपकी रक्षा करता रहा।
172
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - हिंदी की ऐसी खिचड़ी बन जाएगी जो किसी की समझ में नहीं आएगी।
हिंदी की ऐसी खिचड़ी बन जाएगी जो किसी के समझ नहीं आएगी।
173
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मुझे उससे एक बात कहना है।
मुझे उससे एक बात कहनी है।
174
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - दंगे में गोलियों की बाढ़ आ गई।
दंगे में गोलियों की बौछार हो गई।
175
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - रात को पहरादार आया।
रात को पहरेदार आया।
176
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मैंने आज दिनभर सोया है।
मैं आज दिनभर सोया हूँ।
177
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - कमल को पास बैठो।
कमल के पास बैठो।
178
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - इस समय आपकी आयु चालीस वर्ष है।
इस समय आपकी अवस्था चालीस वर्ष की है।
179
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - जिसकी लाठी उसके भैंस वाला कहावत चरितार्थ होती है।
जिसकी लाठी उसकी भैंस' वाली कहावत चरितार्थ होती है।
180
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - कृपया मेरी सौभाग्यवती कन्या के विवाह में पधारे।
कृपया मेरी सौभाग्याकांक्षिणी कन्या के विवाह में पधारे।
181
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - दही खट्टी है ।
दही खट्टा है।
182
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - सीमा ने नीना से कहा कि सीमा का आज उपवास है।
सीमा ने नीना से कहा कि मेरा आज उपवास है।
183
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - बिना अच्छा वेतन के काम नहीं होगा।
बिना अच्छे वेतन के काम नहीं होगा।
184
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - खिलाड़ियों ने अपनी हिम्मत नहीं हारी
खिलाड़ियों ने हिम्मत नहीं हारी।
185
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - उसकी कुछ समझ में नहीं आया।
उसकी समझ में कुछ नहीं आया।
186
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - विश्वनाथ और गोविन्द में सबसे अधिक तेज़ कौन हैं?
विश्वनाथ और गोविन्द में अधिक तेज़ कौन है।
187
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - विद्या-प्राप्ति विद्यार्थियों का लक्ष्य होना चाहिए।
विद्यार्थियों का लक्ष्य विद्‌या-प्राप्ति होना चाहिए।
188
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - शहर प्रायः गन्दा होता है।
शहर प्रायः गन्दे होते हैं।
189
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - आज उसके गुप्त रहस्य का राज़ खुला।
आज उसके रहस्य का राज़ खुला।
190
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - राम थककर उसके घर में सो गया।
राम थककर अपने घर में सो गया।
191
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - रामचरितमानस के रचेता तुलसीदास हैं।
रामचरितमानस के रचयिता तुलसीदास हैं।
192
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मैं उसकी आड़े हाथों ख़बर लूँगा।
मैं उसे आड़े हाथों लूँगा। (मैं उसकी खबर लूंगा)।
193
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - हमने मिलकर इसको विचार किया।
हमने मिलकर इस पर विचार किया।
194
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - ईमानदारी मनुष्य का श्रेष्ठ लक्षण है।
ईमानदारी मनुष्य का श्रेष्ठ गुण है।
195
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - सामाजिक कुरीतियों का एकमात्र कारण अज्ञानता है।
सामाजिक कुरीतियों का एकमात्र कारण अज्ञान है।
196
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - बजट के ऊपर बहस ज़रूरी है।
बजट पर बहस जरूरी है।
197
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - इस चिट्ठी में जो भी कहा है, झूठ है।
इस चिट्ठी में जो भी लिखा है, झूठ है।
198
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मौर्यकालीन समय में लोग सुखी थे।
मौर्यकाल में लोग सुखी थे।
199
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - वह बच्चा सोता रहा क्योंकि इसको किसी ने जगाया ही नहीं।
वह बच्चा सोता रहा क्योंकि उसको किसी ने जगाया ही नहीं।
200
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - वह दही जमा रही है।
वह दूध जमा रही है।
201
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - सभी को ईश्वर को पूजना चाहिए।
सभी को ईश्वर की पूजा करनी चाहिए।
202
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - तुम कौन से गाँव से आये हो?
तुम किस गाँव से आये हो?
203
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - वह बदमाश दंड देने से भी ठीक नहीं होता।
वह बदमाश दंड पाने पर भी ठीक नहीं होता।
204
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - वह सचिवाचलय कार्यालय में लिपिक है।
वह सचिवालय में लिपिक है।
205
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - लड़का शहर से अपने गाँव में चला गया।
लड़का शहर से अपने गाँव चला गया।
206
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मेरा नाम श्री मोहन जी है।
मेरा नाम मोहन है।
207
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - गले में गुलामी की बेड़ियाँ पड़ी रहीं।
पैरों में गुलामी की बेड़ियाँ पड़ी रहीं।
208
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - वह बस के साथ ही यात्रा कर रहा है।
वह बस से यात्रा कर रहा है।
209
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - लड़का ने कहा।
लड़के ने कहा।
210
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - अच्छा खाना आनंद की वस्तु होती है।
अच्छा खाना आनंद की वस्तु होता है।
211
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - गुलामी की दासता बुरी है।
गुलामी बुरी है।
212
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - उसका प्राण उड़ गया।
उसके प्राण निकल गए। (प्राण के साथ पखेरूहोने पर 'उड़' ठीक होगा।)
213
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - निम्न प्रश्नों के उत्तर दो।
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो/दीजिए।
214
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - यहाँ सभी सब्ज़ी ताज़ा और सस्ती मिलती हैं।
यहाँ सभी सब्ज़ियाँ ताज़ा और सस्ती मिलती हैं।
215
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - कुत्ते पहले गाँव के बाहर भौंकते रहे फिर गाँव में चले गए।
कुत्ते पहले गाँव के बाहर भौंकते रहे फिर गाँव चले गए।
216
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - पहले आप लोग अपनी कविताएँ सुनाइए।
पहले आप लोग अपनी-अपनी कविताएँ सुनाइए।
217
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - हमारी केंद्र की सरकार।
हमारे केंद्र की सरकार या हमारी केंद्रीय सरकार।
218
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - युग की माँग का यह बीड़ा कौन चबाता है।
युग की माँग का यह बीड़ा कौन उठाता है।
219
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - ये आदमी कौन था ?,
यह आदमी कौन था ?/ ये आदमी कौन थे ?
220
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - वास्तव में तुम चतुर हो।
तुम वास्तव में चतुर हो।
221
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मेरे मित्र की पत्नी विद्वान है।
मेरे मित्र की पत्नी विदुषी है।
222
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - हाथी पर काठी बाँध दो।
हाथी पर हौदा रख दो।
223
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - उसका दस दिनों तक उपवास रहा।
उसका दस दिन तक उपवास रहा।
224
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - दामा की रचियता को ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला।
यामा की रचयिता को ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला।
225
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - उसे कह दो किया भाग जाय।
उससे कह दो कि भाग जाय।
226
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - आप और मैंने मिलकर यह काम किया।
आपने और मैंने मिलकर यह काम किया।
227
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - नरेश और नवीना स्कूल गई।
नरेश और नवीना स्कूल गए।
228
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मैं मेरी कलम से लिखता हूँ।
मैं अपनी क़लम से लिखता हूँ।
229
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - वह विजयी होकर चैन की नींद ले रहा है।
वह विजयी होकर चैन की नींद सो रहा है।
230
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - हिंदी विभाग के सभापति इस अधिवेशन के अध्यक्ष हैं।
हिंदी विभाग के अध्यक्ष इस अधिवेशन के सभापति हैं।
231
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मेरे तो सॉस में दम आ गया।
मेरे तो नाक में दम आ गया।
232
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - लड़की को बहत दर्द हो रही थी।
लड़की के बहुत दर्द हो रहा था।
233
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - हर व्यक्ति को कोई न कोई दस्ताकरी का काम सीखना चहिए।
हर व्यक्ति को दस्तकारी का काम सीखना चाहिए।
234
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - वह अख़बार पढ़ करके जाएगा।
वह अखबार पढ़कर जाएगा।
235
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - वह शुक्रवार के दिन लौटेगा।
वह शुक्रवार को लौटेगा
236
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - अपना-पराया की भावना।
अपने-पराये की भावना।
237
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मैं आपकी प्रतिक्षा करता रहा।
मैं आपकी प्रतीक्षा करता रहा।
238
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - देशभक्त बड़ी-बड़ी यातनाओं के सहते हैं।
देशभक्त कठोर यातनाओं को सहते हैं।
239
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - महाभारत अठारह दिन तक चला।
महाभारत अठारवें दिन तक चला।/ महाभारत अठारह दिन चला।
240
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - वह बाजार में सब्जी लाने गया।
वह बाजार से सब्जी लाने गया।
241
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - जिनने भी खाया है, सराहा है।
जिसने भी खाया है, सराहा है।
242
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - अपने का यहाँ कोई जानकार नहीं।
मेरा यहाँ कोई जानकार नहीं।
243
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मैंने बहते हुए पत्ते को देखा।
मैंने पत्ते को बहते हुए देखा।
244
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - इस पाठ को पढ़ो।
यह पाठ पढ़ो।
245
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मै प्रातः काल के समय पढ़ता हूँ।
मैं प्रातः काल पढ़ता हूँ।
246
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मैंने मेरा काम कर दिया अब तुम भी तुम्हारा काम कर लो।
मैंने अपना काम कर दिया अब तुम भी अपना काम कर लो।
247
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - उसे भारी प्यास लगी है।
उसे बहुत प्यास लगी है।
248
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - उसको पढ़ने की आदत नहीं है।
उसे पढ़ने की आदत नहीं है।
249
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - उज्जवल चरित्र के लिए मानसिक दृढ़ता आवश्यक है।
उज्ज्वल चरित्र के लिए मानसिक दृढ़ता आवश्यक है।
250
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - उसका उद्देश्य आपके आँखों में आँसू बहाना नहीं था।
उसका उद्देश्य आपकी आँखो से आँसू बहाना नही था।
251
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - वे अपने पड़ोसी को लेकर परेशान हैं।
वे अपने पड़ोसी के कारण परेशान है।
252
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - बालक मिठाई और दूध पी कर सो गया।
बालक मिठाई खाकर और दूध पी कर सो गया।
253
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - सप्रमाण सहित उत्तर दीजिए।
सप्रमाण उत्तर दीजिए।
254
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - दोनों की दशा एक-सी है।
दोनों की दशाएँ एक-सी हैं, दोनों की एक सी दशा है।
255
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - चारों वेदों का नाम जानते हो ?
चारों वेदों के नाम जानते हो ?
256
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - गाँधी जी को भुलाया नहीं जा सकता।
गाँधीजी को भूला नहीं जा सकता।
257
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - चुनाव कराना तो राष्ट्रपति पर निर्भर करता है।
चुनाव कराना तो राष्ट्रपति पर निर्भर है।
258
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - राम थककर उसके घर में सो गया।
राम थककर अपने घर में सो गया।
259
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - तीन लड़कियाँ और दो बालकों का ध्यान रखना।
तीन लडकियों और दो बालकों का ध्यान रखना।
260
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - अगले दो दिनों में मंत्रियों से जो बात चल रही है, उसका निपटारा हो जाएगा।
मंत्रियों से जो बात चल रही है उसका निपटारा अगले दो दिनों में हो जाएगा।
261
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - अधिकांश लोगों का यही विचार है।
अधिकतर (अधिसंख्यक) लोगों का यही विचार है।
262
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - साहब ने बोला तो मैने हँस दिया।
साहब बोले तो मैं हँस दिया।
263
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - सीता घर नहीं है।
सीता घर पर नहीं है।
264
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - उसे शक मत करो।
उस पर शक मत करो।
265
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - समाज ग़लत दिशा में भटक गई है।
समाज ग़लत दिशा में भटक गया है।
266
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - वो क्या जाने हमारी मुसीबतें ।
वह/वे क्या जाने हमारी मुसीबतें ।
267
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - खबर सुनकर मैं विस्मय हो गया।
खबर सुनकर मैं विस्मित हो गया।
268
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - उसने अपना सारा धन गरीबों को बाँट दिया।
उसने अपना सारा धन गरीबों में बाँट दिया।
269
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - अभी कितना बजा है ?
अभी कितने बजे हैं?
270
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - उत्तर से लगाकर दक्षिण तक...।
उत्तर से दक्षिण तक... |
271
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मेरे पास केवल मात्र एक घड़ी है।
मेरे पास केवल एक घड़ी है।
272
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - इस समय पाँच बजा है।
इस समय पाँच बजे हैं।
273
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - सप्रमाण सहित उत्तर दीजिए।
प्रमाण सहित (सप्रमाण) उत्तर दीजिए।
274
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - वह प्रायः बार-बार मुझसे मिलने आता है।
वह प्रायः / बार-बार मुझसे मिलने आता है।
275
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - वे अनेक कला जानते हैं।
वे अनेक कलाएँ जानते हैं।
276
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - कहिए मेरे से क्या काम है ?
कहिए, मुझसे क्या काम है ?
277
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - वह उसका चश्मा भूल गया।
वह अपना चश्मा भूल गया।
278
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - तुम्हें पग-पग में काँटे मिलेंगे।
तुम्हें पग-पग पर काँटे मिलेंगे।
279
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - जो कुछ आप जानते हो किसी को न बताएँ।
जो कुछ आप जानते हैं वह किसी को न बताएँ।
280
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - सीता राम की स्त्री थी।
सीता राम की पत्नी थी।
281
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - आपने जिसकी लाठी उसकी भैंसवाली कथा सुनी है?
आपने जिसकी लाठी उसकी भैंसवाली कहावत सुनी है?
282
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - वहाँ सब श्रेणी के लोग उपस्थित हुए।
वहाँ सब श्रेणियों के लोग उपस्थित हुए।
283
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - यदि आप पढ़ा सकें तो बड़ी कृपा होगी।
यदि आप पढ़ा सकें तो बहुत कृपा होगी।
284
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - आप तकल्लुफ़ न करें।
आप तकल्लुफ़ न कीजिए।
285
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - उसकी अँगुलियाँ तुम से लंबी हैं।
उसकी अँगुलियाँ तुम्हारी अँगुलियों से लंबी है।
286
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - यहाँ आप अपने हस्ताक्षर बना दीजिए।
यहाँ आप अपने हस्ताक्षर कर दीजिए।
287
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - तुम सबों ने मामला बिगाड दिया।
तुम सबने मामला बिगाड़ दिया।
288
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मैं मंगलवार के दिन व्रत रखता हूँ।
मैं मंगलवार को व्रत रखता हूँ।
289
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - जिसका उधार लिया है, उसे चुकाना है।
जिससे उधार लिया है, उसको चुकाना है।
290
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - वहाँ मुफ्त आँखों का आपरेशन होगा।
वहाँ आँखों का मुफ्त आपरेशन होगा।
291
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - दुश्मनों ने हथियार रख दिये।
दुश्मनों ने हथियार डाल दिये।
292
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - बेटी पराये घर का धन होता है।
बेटी पराये घर का धन होती है।
293
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - उसकी दृष्टि चित्र में गड़ी थी।
उसकी दृष्टि चित्र पर गड़ी थी।
294
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - उसने मेरा गाना और घर देखा।
उसने मेरा गाना सुना और घर देखा।
295
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - सकता। यह बात एक उदाहरण से स्पष्ट किया जा
इसका मूल्य आँका नहीं जा सकता।
296
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - आजकल भ्रष्टाचार के बाजार गर्म हैं।
आजकल भ्रष्टाचार का बाजार गर्म है।
297
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - वह पढ़ता-पढ़ता रुक गया।
वह पढ़ते-पढ़ते रुक गया।
298
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मेरे को दो निबन्ध लिखने हैं।
मुझे दो निबन्ध लिखने हैं।
299
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - माँ मेरे मामे के घर गयी है।
माँ मेरे मामा के घर गयी हैं।
300
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मेरे को पुस्तक चाहिए।
मुझे पुस्तक चाहिए।
301
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - स्कूटर बाहर पड़े रहने दीजिए।
स्कूटर बाहर खड़ा रहने दीजिए।
302
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - बेफिजूल बोल रहे हो
बेफिजूल में बोल रहे हो।
303
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - वह गुनगुने गरम पानी से नहाता है।
वह गुनगुने पानी से नहाता है।
304
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - प्रयाग विश्वविद्यालय ने नेहरू जी को उपाधि वितरित की।
प्रयाग विश्वविद्यालय की ओर से नेहरू जी को उपाधि प्रदान की गयी।
305
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - रेडिओ की उत्पत्ति किसने की ?
रेडिओ का आविष्कार किसने किया ?
306
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - अरे लड़का ! तू सुनेगा भी या नहीं ?
अरे लड़के ! तू सुनेगा भी या नहीं ?
307
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - गहरी समस्या, सप्त घर
गंभीर समस्या, सात घर (सप्त गृह)
308
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मैंने तो अपना हस्ताक्षर कर दिया।
मैंने तो अपने हस्ताक्षर कर दिए।
309
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - उन दोनों के बीच में अच्छी मित्रता है।
उन दोनों में घनिष्ठ मित्रता है।
310
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - किसानों में रोष था इसलिए घेराव किया।
किसानों में रोष था इसलिए उन्होंने घेराव किया।
311
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - इस विद्वान महिला का सम्मान किया गया।
इस विदुषी महिला का सम्मान किया गया।
312
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - सच्चा मित्र जीवन में कोई एक ही विरल होता है।
सच्चा मित्र जीवन में कोई एक ही/विरला होता है।
313
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - हमारे वाला मकान खाली है।
हमारा मकान खाली है।
314
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - कई कचहरी के वकील ऐसा कहते हैं।
कचहरी के कई वकील ऐसा कहते हैं।
315
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - आप हमसे नहीं बोलो।
आप हमसे नहीं बोलिए।
316
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - उसने मुझे गाली निकाली।
उसने मुझे गाली दी।
317
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - ताजमहल की सौंदर्य अनुपम है।
ताजमहल का सौंदर्य अनुपम है।
318
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मुझे नहीं मालूम था कि वह आपकी पैत्रिक सम्पत्ति हैं।
मुझे नहीं मालूम था कि वह आपकी पैतृक सम्पत्ति है।
319
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - तेरे से कुछ नहीं होगा।
तुझसे कुछ नहीं होगा।
320
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - आदरणीय बहिन जी कहाँ गईं ?
आदरणीया बहिन जी कहाँ गईं ?
321
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मैं सारी पुस्तक पढ़ डाली।
मैंने सारी पुस्तक पढ़ डाली।
322
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - वह कई-कई दिनों से गायब है।
वह कई दिनों से गायब है।
323
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मुझे बहुत पुस्तकों को पढ़ना पड़ता है।
मुझे बहुत पुस्तकें पढ़नी पड़ती हैं।
324
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - कृष्ण ने कंस की हत्या की।
कृष्ण ने कंस का वध किया।
325
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - वह आपसे इस संबंध में कुछ नहीं बता सकता ।
वह आपको इस संबंध में कुछ नहीं बता सकता।
326
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - वहाँ अनेकों लोग थे।
वहाँ अनेक लोग थे।
327
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - वह पूर्णतया उत्तीर्ण हो गया।
वह उत्तीर्ण हो गया।
328
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - अधिकतर लोग ईश्वर में श्रद्धा करते हैं।
अधिकतर लोग ईश्वर में श्रद्धा रखते हैं।
329
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - प्यास के मारे उसका प्राण निकल गया।
प्यास के मारे उसके प्राण निकल गये।
330
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - वे परस्पर एक-दूसरे को बहुत स्नेह करते हैं।
वे परस्पर (एक दूसरे को) बहुत स्नेह करते हैं।
331
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - माँ-बच्चा दोनों ही गायब हो गये।
माँ-बच्चा दोनों ही गायब हो गए।
332
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - सिवा आपको छोड़कर कोई ऐसी बात नहीं कहेगा।
आपको छोड़कर कोई ऐसी बात नहीं कहेगा।
333
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - शिक्षा लेने में कंजूसी क्यों ?
शिक्षा पाने में कंजूसी क्यों ?
334
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - वह इस इलाके का विख्यात तस्कर है
वह इस इलाक़े का कुख्यात तस्कर है।
335
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - बुआजी आप क्या कर रहे हैं?
बुआजी आप क्या कर रही हैं?
336
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - इस सौभाग्यवती कन्या को आशीर्वाद दें।
इस सौभाग्याकांक्षिणी कन्या को आशीर्वाद दें।
337
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मैं गुरुजी से श्रद्धा करता हूँ।
मेरी गुरुजी के प्रति श्रद्धा है।
338
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - अपराधी और निरपराधी में अंतर होना चाहिए।
अपराधी और निरपराध में अंतर होना चाहिए।
339
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - गौतम बुद्ध ने पालि भाषा में उपदेश दिए।
गौतम बुद्ध ने पालि भाषा में उपदेश दिया।
340
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - आपने ही तो मुझको कहा था।
आपने ही तो मुझे कहा था।
341
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मुझे धैर्य के साथ काम करना चाहिए था।
मुझे धैर्य से काम लेना चाहिए था।
342
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - राम को यहाँ आने के लिए बोल दो।
राम को यहाँ आने के लिए कह दो।
343
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - हम हमारी कक्षा में गये।
हम अपनी कक्षा में गये।
344
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - कृष्ण पितांबर वस्त्र धारण करते थे।
कृष्ण पीतांबर धारण करते थे।
345
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - उसकी भाषा देवनागरी है।
उसकी लिपि देवनागरी है।
346
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - उसके दर्द हो रही है।
उसके दर्द हो रहा है।
347
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - उसने जल्दी घर जाना था।
उसे जल्दी घर जाना था।
348
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - दरअसल में यह सौदा ही नहीं होना चाहिए था।
दरअसल (असल में यह सौदा ही...।
349
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - सुभद्राकुमारी चौहान बड़ी जीवंत कवि थीं।
सुभद्रा कुमारी चौहान बड़ी जीवंत कवयित्री थीं।
350
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - अमीरों के पास रुपए की बड़ी संख्या होती है।
अमीरों के पास धन की बड़ी राशि होती है।
351
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - गाँधी जी को भुलाया नहीं जा सकता।
गाँधी जी को भूला नहीं जा सकता।
352
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - तू और मैं नहाऊँगा।
तू और मैं नहाएँगे।
353
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मैं मेरे घर जा रहा हूँ।
मैं अपने घर जा रहा हूँ।
354
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - तुम बीस तारीख़ के दिन कहाँ रहोगे ?
तुम बीस तारीख को कहाँ रहोगे ?
355
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - इस शहर के सभी दर्शनीय स्थान अच्छे हैं।
इस शहर के सभी दर्शनीय स्थल अच्छे हैं।
356
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मुझे भारी दुःख हुआ।
मुझे बहुत दुःख हुआ।
357
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - नवरस में श्रृंगार का प्रधान स्थान है।
नवरसों मे शृंगार का प्रधान स्थान है।
358
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मैं कपड़े नहीं दिया हूँ।
मैंने कपड़े नहीं दिए हैं।
359
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - निश्चय रूप से नहीं कहा जा सकता।
निश्चित रूप से नहीं कहा जा सकता।
360
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - अपने-अपने घरों के ताला लगा दो।
अपने-अपने घर में ताला लगा दो।
361
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - गरम आग लाओ।
आग लाओ।
362
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - उसने वहाँ जाना ही नहीं था।
उसे वहाँ जाना ही नहीं था।
363
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - रेशमी कढ़ाई के धागे उत्तम होते हैं।
कढ़ाई के रेशमी धागे उत्तम होते हैं।
364
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - उपरोक्त अवतरण का उपर्युक्त शीर्षक लिखिए।
उपर्युक्त अवतरण का उपयुक्त शीर्षक लिखिए।
365
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - गाय का दूध गरम पीना चाहता हूँ।
गाय का गरम दूध पीना चाहता हूँ।
366
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - वे नई ढंग की कविता लिखते हैं।
वे नए ढंग की कविता लिखते हैं।
367
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - हमारे समाज के बीच अनेक कुरीतियाँ भी प्रचलित हैं।
हमारे समाज में अनेक कुरीतियाँ अब भी अब प्रचलित हैं।
368
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - कोई ने कहा था।
किसी ने कहा था।
369
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - यात्रा करने वाले को यह बिस्तर उपयोगी है।
यात्रा करनेवाले के लिए यह बिस्तर उपयोगी है।
370
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मैं उसे समझा लूँगा।
मैं उसे समझा दूँगा।
371
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - उसने न्यायाधीश को निवेदन किया।
उसने न्यायाधीश से निवेदन किया।
372
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - इस काम के करने में आपको कष्ट नहीं होगा।
यह काम करने में आपको कष्ट नहीं होगा।
373
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - गीता के उपदेश सभी के लिए हितकर हैं।
गीता का उपदेश सभी के लिए हितकर है।
374
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - राम का विवाह सीता के संग हुआ।
राम का विवाह सीता से हुआ।
375
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - आपका उत्तर मुझ से अच्छा है।
आपका उत्तर मेरे उत्तर से अच्छा है।
376
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - आप तो चले गए पर तुम्हारे काग़ज़ यहाँ रह गए।
आप तो चले गए पर आपके काग़ज़ यहाँ रह गए/तुम तो चले गए पर तुम्हारे काग़ज़ यहाँ रह गए।
377
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - जो भी इसे भिड़ेगा जो ही इसे हरा देगा।
जो भी इससे भिड़ेगा वही इसे हरा देगा।
378
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - दंगे में बालक, युवा, नर-नारी सब पकड़ी गयी।
दंगे में बालक, युवा, नर-नारी सब पकडे गये।
379
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - कई सौ वर्ष तक भारत के गले में पराधीनता की बेड़ियाँ पड़ी रहीं।
कई सौ वर्षों तक भारत के पैरों में पराधीनता की बेड़ियाँ पड़ी रहीं।
380
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - भारत और नेपाल के बीच घोर संबंध हैं।
भारत और नेपाल के बीच घनिष्ठ संबंध हैं।
381
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - पुस्तकों में यह बहुत श्रेष्ठ है।
पुस्तकों में यह श्रेष्ठ है।
382
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - विद्वानों के बीच बोलने का उत्साह कौन करेगा?
विद्वानों के बीच बोलने का साहस कौन करेगा?
383
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मुझे आवश्यकीय कार्य है।
मुझे आवश्यक कार्य है।
384
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - वहाँ जाने से तुम्हें क्या लाभ प्राप्त होगा?
वहाँ जाने से तुम्हें क्या लाभ होगा?
385
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मेरा हाथ घुटने तक लंबा है।
मेरे हाथ घुटनों तक लंबे हैं।
386
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - पंडित जी ने भक्तों के लिए कथा सुनाई।
पंडित जी ने भक्तों को कथा सुनाई।
387
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - पूरे दिन भर की मज़दूरी है यह।
पूरे दिन (या दिन भर) की मज़दूरी है यह !
388
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - उसको घमंडी कहकर पुकारना ज़्यादती है।
उसको घमंडी कहना ज़्यादती है।
389
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - वर्षाकालीन दिनों में कीचड़ हो जाता है।
वर्षाकाल में (वर्षा के दिनों में) कीचड़ हो जाता है।
390
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - आम को खूब पका होना चाहिए।
आम खूब पका होना चाहिए।
391
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - उन्होंने बंदूक चलाना सीख रखी है।
उन्होंने बंदूक चलाना सीख रखा है।
392
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - तैयार होने में देर लगनी स्वाभाविक है।
तैयार होने में देर लगना स्वाभाविक है।
393
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - उसने क्या संकल्प लिया?
उसने क्या संकल्प किया?
394
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - ये साड़ी सुंदर है।
यह साड़ी सुंदर है।
395
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - हमारा संपर्क अनेकों व्यक्तियों से नित्य होता है।
हमारा संपर्क अनेक व्यक्तियों से नित्य होता है।
396
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मैंने बाज़ार से दो किलो अमरूद और एक तरबूज खरीदे।
मैंने बज़ार से दो किलो अमरूद और एक तरबूज खरीदा।
397
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - राजा के दो पुत्र और दो पुत्रियाँ थे।
राजा के दो पुत्र और दो पुत्रियाँ थीं।
398
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - तुम क्या काम करता है?
तुम क्या काम करते हो ?
399
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - इस काम में देरी होनी स्वाभाविक थी।
इस काम में देर होना स्वाभाविक था।
400
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - यह दस रूपया का नोट है।
यह दस रूपये का नोट है।
401
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - यह स्मारक संगमरमर पत्थर से निर्मित है।
यह स्मारक संगमरमर से निर्मित है।
402
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मैंने गुरु का दर्शन किया।
मैंने गुरु के दर्शन किए।
403
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - अभी भी होश ठिकाने आया या नहीं ?
अभी भी होश ठिकाने आए या नहीं ?
404
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - आत्मा अमर होता है।
आत्मा अमर होती है।
405
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - राम के वन-गमन पर दशरथ विलाप करके रोने लगे।
राम के वन-गमन पर दशरथ विलाप करने लगे।
406
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - आपसे सानुरोध प्रार्थना है कि मेरे घर अवश्य पधारें।
आपसे अनुरोध/निवेदन (आपसे प्रार्थना) है कि मेरे घर अवश्य पधारें।
407
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - बहुत से भारत के वैज्ञानिक विदेश गए हैं।
भारत के बहुत से वैज्ञानिक विदेश गए हैं।
408
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - हमारे प्रांत के मनुष्य मेहनती हैं।
हमारे प्रांत के लोग मेहनती हैं।
409
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - अपने कुत्ते पर नियंत्रण कीजिए।
अपने कुत्ते पर नियंत्रण रखिए।
410
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मैं और मेरे लोगों का ही काम नहीं हुआ।
मेरा और मेरे लोगों का ही काम नहीं हुआ।
411
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - तुम वापस लौट जाओ।
तुम वापस जाओ।
412
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - हमारी प्रदेश की जनता शांत है।
हमारे प्रदेश की जनता शांत है।
413
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - वह वहाँ कई बार जा आई है।
वह वहाँ कई बार हो आई है।
414
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मैंने उसे बुलाया और बोला।
मैंने उसे बुलाया और कहा।
415
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - सारी दुनियाभर में ढिंढोरा पीट दिया।
सारी दुनिया (या दुनियाभर) में ढिंढोरा पीट दिया।.
416
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - आतंककारियों ने राइफलों को समर्पित कर दिया।
आतंककारियों ने राइफलें समर्पित कर दीं।
417
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - उन्हें सब पता लग जाएगा।
उनको सब पता लग जाएगा।
418
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - बहनों ! संघर्ष के लिए तैयार रहो।
बहनो ! संघर्ष के लिए तैयार रहो।
419
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - इतने अधिक प्रश्न पूछना ठीक नहीं।
इतने अधिक प्रश्न करना ठीक नहीं।
420
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - कोई भी आदमी की हालत ठीक नहीं।
किसी भी आदमी की हालत ठीक नहीं।
421
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - बच्चे से गुस्सा न करो।
बच्चों से गुस्सा मत करो ।
422
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - उसने गुरु जी को बताया कि वे उसे माफ कर दें।
उसने गुरु जी से निवेदन किया कि आप मुझे माफ़ कर दें।
423
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - आपका कुर्ता, कोट और रूमाल यहाँ रखा है
आपका कुर्ता, कोट और रूमाल यहाँ रखे हैं।
424
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - पिताजी ने मुझसे कहा।
पिताजी ने मुझे कहा।
425
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - राजा नल की स्त्री का नाम दमयंती था।
राजा नल की पत्नी का नाम दमयंती था।
426
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - सर्वत्र आधुनिकीकरण करना ठीक नहीं।
सर्वत्र आधुनिकीकरण ठीक नहीं।
427
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मरीज़ को समय पर दवा देना चाहिए।
मरीज़ को समय पर दवा देनी चाहिए।
428
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मैंने तरह-तरह की नौकरी की।
मैंने तरह-तरह की नौकरियाँ कीं।
429
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - यहाँ पर शुद्ध गाय का घी मिलता है।
यहाँ पर गाय का शुद्ध घी मिलता है।
430
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - अध्यापक जी भूगोल छात्रों को पढ़ा रहे हैं।
अध्यापक जी छात्रों को भूगोल पढ़ा रहे हैं।
431
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - उन्हें दो ताला और तोडने पडे।
उन्हें दो ताले और तोड़ने पड़े।
432
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - राम थककर उसके घर में सो गया।
राम थककर अपने घर में सो गया।
433
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - या तो आप कहिए वरना मैं फ़रमा देता हूँ।
या तो आप फ़रमाइये वरना मैं कह देता हूँ।
434
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - एक एकांकी बहुत अच्छी है।
यह एकांकी बहुत अच्छा है।
435
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - यह विदेश का आदमी यहाँ कैसे आ गया ?
यह विदेशी यहाँ कैसे आ गया ?
436
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मेरा नाम श्री मोहन जी है।
मेरा नाम मोहन है।
437
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मैं अनुग्रहीत हूँ।
में अनुगृहीत हूँ।
438
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - वह आपको और मुझ को देख कर भाग गया।
वह आप और मुझे देखकर भाग गया।
439
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - वह अपनी ताक़त के बल पर जीता।
वह अपने बल पर (अपनी ताक़त के भरोसे)जीता।
440
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - सात जुलाई से नया सत्र शुरू होगा।
सात जुलाई को नया सत्र शुरू होगा।
441
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - दादा जी की बीमारी चिंतनीय है।
दादा जी की बीमारी चिंताजनक है।
442
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - व्याकरण के बहुत मुद्दे चिंताजनक हैं
व्याकरण के बहुत मुद्दे चिंतनीय हैं।
443
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - आत्मा निर्विकार होती है।
आत्मा निर्विकार है।
444
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - आकाशवाणी से समाचार प्रकाशित हो रहे हैं।
आकाशवाणी से समाचार प्रसारित हो रहे हैं।
445
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - सेनापति को प्रणाम करनी पड़ती है।
सेनापति को प्रणाम करना पड़ता है।
446
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - यह ग्रंथ विद्वतापूर्ण लिख गया है।
यह ग्रंथ विद्वता से लिखा गया है।
447
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - वह पेड़ पर जो कोने पर लगा है, उसके फल मीठे हैं।
वह पेड़ जो कोने पर लगा है, उसके फल मीठे हैं।
448
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - दलाल ने बहुत-सी संपत्तियाँ खरीदीं।
दलाल ने बहुत-सी संपत्ति खरीदी।
449
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - सेवा-निवृत्ति के बाद भावी जीवन बिताने की समस्या है।
सेवा निवृत्ति के बाद शेष जीवन बिताने की समस्या है।
450
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - निःस्वार्थ की भावना से काम करना चाहिए।
निस्स्वार्थ भावना से काम करना चाहिए।
451
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - एक गाय, दो बकरी और तीन भेड़ें मैदान में चर रही हैं।
एक गाय, दो बकरियाँ और तीन भेड़ें मैदान में चर रही हैं।
452
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - दो जातियों में युद्ध ठन गया।
दो जातियों में झगड़ा हो गया।
453
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - रातभर गधे भौंकते रहे।
रातभर कुत्ते भौंकते रहे।
454
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - तुम्हें मेरी प्रतीक्षा देखनी चाहिए थी।
तुम्हें मेरी प्रतीक्षा करनी चाहिए थी।
455
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मेरे अध्ययन अस्थान पर किसी की भी मन पढ़ने को मचलेगी
मेरे अध्ययन-स्थान पर किसी का भी मन पढ़ने के लिए मचलेगा।
456
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मैं पैसे हथेली में रखकर बैठा था।
मैं पैसे हथेली पर रखे बैठा था।
457
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - सकुशलतापूर्वक
सकुशल/कुशलतापूर्वक
458
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - बन्दर पेड़ में बैठे हैं।
बन्दर पेड़ पर बैठे हैं।
459
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - उसे बोल देना कि झगड़ा न करे।
उसे कह देना कि झगड़ा न करे।
460
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - वह पेड़ जो कोने पर लगा है, उसके फल मीठे हैं।
उस पेड़ के फल मीठे हैं जो कोने पर लगा है। जो पेड़ कोने पर लगा है उसके फल मीठे हैं।
461
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - दवा रोग को समूल से नष्ट करती है।
दवा रोग को समूल नष्ट करती है।
462
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - कंस की हत्या कृष्ण ने की थी।
कंस का वध कृष्ण ने किया था।
463
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - इस गरमी में टायर फूटने का संदेह है।
इस गरमी में टायर फूटने का डर/की आशंका है।
464
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - राम ने चार बात सुनाई।
राम ने चार बातें सुनाई।
465
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - बिजली गरज रही है।
बिजली चमक रही है।
466
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - आजकल शिक्षा पर बड़ा महत्त्व दिया जा रहा है।
आजकल शिक्षा को बड़ा महत्त्व दिया जा रहा है।
467
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - प्रधानमंत्री ने देश का धुआँधार दौरा किया।
प्रधानमंत्री ने देश का तूफानी दौरा किया।
468
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - सब लोग अपनी राय लिखित में दे दें।
सब लोग अपनी-अपनी राय लिखित में दे दें।
469
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - वह क्या करना माँगता है?
वह क्या करना चाहता है ?
470
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - पूज्यनीय माता जी नहीं आईं।
पूज्या (पूजनीया) माता जी नहीं आईं।
471
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - सबों ने मान लिया कि पृथ्वी घूमती है।
सभी ने मान लिया कि पृथ्वी घूमती है।
472
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - थोड़ी देर बाद सन्यासी वापस लौट आये।
थोड़ी देर बाद सन्यासी लौट आये।
473
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - आप पढ़ो।
आप पढ़िए।
474
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - हम आपसे कहते थे कि...।
हमने आपसे कहा था कि...।
475
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - वह अपने धुन में जा रहा है।
वह अपनी धुन में जा रहा है।
476
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मैंने इस बात की कड़ी आपत्ति उठाई।
मैंने इस बात पर कड़ी आपत्ति उठाई।
477
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - उसने सारा दोष अपने सर पर ले लिया।
उसने सारा दोष अपने सर ले लिया।
478
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - जनता ने सैनिकों को उपहार भेजे।
जनता ने सैनिकों के लिए उपहार भेजे।
479
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - शायद वह जरूर उत्तीर्ण हो जायेगा।
वह जरूर उत्तीर्ण हो जायेगा।
480
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मैंने आज अजमेर जाना है।
मुझे आज अजमेर जाना है।
481
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - हमने अपने देश को नहीं छोड़ा।
हमने अपना देश नहीं छोड़ा।
482
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - जया एक बुद्धिमान बालिका है।
जया एक बुद्धिमती बालिका हैं।
483
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - आपने यह बात अवश्य सुनी होगी।
आपने यह बात अवश्य सुनी है।
484
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - अपने बच्चे चरित्रवान् बनाओ।
अपने बच्चों को चरित्रवान् बनाओ।
485
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - कृतज्ञता से बढ़कर कोई पाप नहीं है।
कृतज्ञता से बढ़कर कोई पुण्य नहीं है।
486
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - हम आपना भाग्य कोस रहे हैं।
हम अपने भाग्य को कोस रहे हैं।
487
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - किसी और दूसरे से परामर्श लीजिए।
किसी और से परामर्श लीजिए।
488
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मेरे को सौ रुपये की आवश्यकता हैं।
मुझे सौ रुपये की आवश्यकता है।
489
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - उसने अपनी सब कमज़ोरी पूरी कर ली।
उसने अपनी सब कमज़ोरियाँ दूर कर लीं
490
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - तुम जबरदस्ती से रुपये नहीं ले सकते।
तुम ज़बरदस्ती रुपये नहीं ले सकते।
491
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - शिकारी ने उस पर गोली चलाई पर शेर बच निकला।
शिकारी ने शेर पर गोली चलाई पर वह बच निकला।
492
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - लिखने से शुद्धता बरतो ।
लिखने में शुद्धता बरतो ।
493
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - जगत् में मानव सबसे सुंदरतम है।
जगत् में मानव सबसे सुंदर है। (या जगत् में मानव सुंदरतम है।)
494
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - यह बात तमाम देश भर में फैल गई।
यह बात तमाम देश में/देश भर में फैल गई।
495
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - उसकी आवाज़ कान में सुनाई पड़ी।
उसकी आवाज़ सुनाई पड़ी।
496
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - उसके गले में बेड़ियाँ पड़ गई।
उसके पैरों में बेड़ियाँ पड़ गई।
497
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - खेती का आधुनिकीकरण करना ज़रूरी है।
खेती का आधुनिकीकरण ज़रूरी है।
498
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - आगामी अफसर कोलकता से आ रहे हैं।
नये ऑफिसर कोलकता से आ रहे हैं।
499
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - लोचन, गार्गेय और मीनल स्कूल गई हैं।
लोचन, गार्गेय और मीनल स्कूल गए हैं।
500
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - किसी लब्ध प्रतिष्ठित साहित्यकार को आमंत्रित को करो।
किसी लब्धप्रतिष्ठ (प्रतिष्ठित) साहित्यकार आमंत्रित करो।
501
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - वह बाज़ार से सब्ज़ी लाने गया है।
वह बाज़ार में सब्ज़ी लाने गया है।
502
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - दीपावली के उत्सव पर अवश्य आना।
दीपावली के त्योहार पर अवश्य आना।
503
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - यह तो केवल आप पर ही निर्भर करता है।
यह तो केवल आप पर निर्भर है या यह तो आप पर ही निर्भर है।
504
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - अपने बुद्धि के बल से।
अपनी बुद्धि के बल से या अपने बुद्धि-बल से
505
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - कमरे में पानी के भर जाने से दीवार ढह गई।
कमरे में पानी भर जाने से दीवार ढह गई।
506
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - आपकी एक-आध बात पर तो मुझे हैरानी हुई।
आपकी बात पर तो मुझे हैरानी हुई।
507
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - आपने यहाँ पधारकर हम पर बड़ा उपकार किया।
आपने यहाँ पधारकर हमारा बड़ा उपकार किया।
508
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - यह सच्चे इंसान हैं।
ये सच्चे इंसान हैं।
509
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - वह कहा तब मैं आया।
उसने कहा तब मैं आया।
510
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - यह सबसे सुंदरतम साड़ी है।
यह सुंदरतम साड़ी है।
511
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - कारण बताओ कि यह कैसे संभव हो सकता है।
कारण बताओ कि यह कैसे संभव है / हो कैसे सकता है।
512
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - यह भाग्यवान् स्त्री है।
यह भाग्यवान् है।
513
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - प्रायः सभी लोग दुखी हैं।
प्रायः (या सभी) लोग दुखी हैं।
514
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - अपना काम से फुर्सत मिले तो आना।
अपने काम से फुर्सत मिले तो आना।
515
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - एक बौद्ध भिक्षुक ने अशोक को उपदेश दिए।
एक बौद्ध भिक्षुक ने अशोक को उपदेश दिया।
516
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - राष्ट्रपति ने पुरस्कार भेंट किए।
राष्ट्रपति ने पुरस्कार प्रदान किए।
517
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - वह वेतन नहीं पा पाई।
वह वेतन नहीं ले पाई।
518
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - कृपया गंदगी मत कीजिए।
कृपया गंदगी न करें।
519
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - उन सभी में मैं ही पहले पहुँचा।
उन सभी में से मैं पहले पहुँचा।
520
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - गंगा पतितपावन नदी है।
गंगा पतित पावनी नदी है।
521
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - यहाँ अशोभनीय वातावरण उपस्थित है।
यहाँ अशोभनीय वातावरण है।
522
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - यहाँ कौन लड़की लोग बैठे थे ?
यहाँ कौन लड़कियाँ बैठी थीं ?
523
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मंदिर में भक्तों का तारतम्य बना रहा।
मंदिर में भक्तों का ताँता लगा रहा।
524
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - ऐक्यता में ही शक्ति है।
एकता (ऐक्य) में ही शक्ति है।
525
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - रवि ने अपने पडोसी का गला घोंटकर उसे मार डाला।
रवि ने अपने पडोसी को गला घोंटकर मार डाला।
526
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - हवन सामग्री जल गया।
हवन-सामग्री जल गयी।
527
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - वे पुराने कपड़े के व्यापारी हैं।
वे कपड़े के पुराने व्यापारी हैं।
528
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - अब आप पढ़ों ।
अब आप पढिये।
529
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - अनजाने में कर दिया।
अनजाने में हो गया।
530
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - यहाँ अनाधिकार प्रवेश वर्जित है।
यहाँ अनाधिकृत प्रवेश वर्जित है।
531
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मैंने तरह-तरह के रेशम के कपड़े पसंद किए।
मैंने रेशम के तरह-तरह के कपड़े पसंद किए।
532
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - प्रशान्त बहुत सज्जन पुरुष है।
प्रशान्त बहुत सज्जन है।
533
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मैं तेरे को बता दूँगा।
मैं तुझे बता दूँगा।
534
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - यह महिला बड़ी विद्वान है।
यह महिला बहुत विदुषी है।
535
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - प्रत्येक देशवासी का कर्तव्य है कि नियमों का पालन करना चाहिए।
प्रत्येक देशवासी का कर्तव्य है कि वह नियमों का पालन करें।
536
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - वह शहर का कपड़ा लाकर बेचता है।
वह शहर से कपड़ा लाकर बेचता है।
537
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मैं मन ही मन में बहुत पछताया।
मैं मन ही मन बहुत पछताया।
538
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मै मातां जी को खाना डालकर / देकर आई।
मैं माता जी का खाना परोसकर आई।
539
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - वह नहाना माँगता है।
वह नहाना चाहता है।
540
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - अपनी गरज़ से नाम घिसता फिरता है।
अपनी गरज़ से नाक रगड़ता फिरता है।
541
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - कई सौ बरस तक भारतमाता के गले में बेड़ियाँ पड़ी रही।
कई सौ वर्षों तक भारतमाता के पैरों में बेड़ियाँ पड़ी रही।
542
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - कुत्ते को राम डण्डे से मारता है।
राम डण्डे से कुत्ते को मारता है।
543
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - आप आम खाके देखों।
आम आम खाकर देखें।
544
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - वह स्कूटर जिसे मैंने कल खरीदा था, वह आज बिक गया।
वह स्कूटर आज बिक गया, जिसे मैंने कल खरीदा था।
545
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - शिकारी ने उस पर गोली चलाई पर शेर बच निकला।
शिकारी ने शेर पर गोली चलाई पर वह बच निकला।
546
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - इसका मूल्य नापा या तौला नहीं जा सकता।
इसका मूल्य आँका नहीं जा सकता।
547
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - पुस्तक के अंदर सब-कुछ लिखा है।
पुस्तक में सब-कुछ लिखा है।
548
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - तुम तुम्हारा काम करो।
तुम अपना काम करो।
549
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - कुत्ते का बोलना किसको अच्छा लगता है ?
कुत्ते का भोंकना किसको अच्छा लगता है?
550
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मैं अनुग्रहीत हूँ।
मैं अनुगृहीत हूँ।
551
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - वह दृश्य देख मेरी आँख में आँसू आ गया।
वह दृश्य देख मेरी आँखों में आसू आ गये।
552
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मेरे को पता नहीं वह कहाँ गया ?
मुझे पता नहीं वह कहाँ गया?
553
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - तुम्हारे से कोई लेना-देना नहीं।
तुमसे कोई लेना-देना नहीं।
554
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - वह लोग जा रहे हैं।
वे लोग जा रहे हैं।
555
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - लड़की लोगों में यह ख़ास विशेषता है।
लड़कियों में यह विशेषता है/यह खासियत है।
556
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - तुमको इस पाठ को पढ़ना है।
तुम्हें यह पाठ पढ़ना है।
557
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - अध्यापक ने बहुमूल्य उपदेश दिया।
अध्यापक ने अमूल्य उपदेश दिया।
558
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - कई रेलवे के कर्मचारियों की गिरफ्तारी हुई।
रेलवे के कई कर्मचारियों की गिरफ्तारी हुई।
559
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - हिन्दी और अंग्रेजी मेरी भाषा हैं।
हिन्दी और अंग्रेजी मेरी भाषाएँ है।
560
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - भारतीय इतिहास के मध्ययुग का काल जन जन विरोधी था।
भारतीय इतिहास का मध्ययुग (मध्यकाल) विरोधी था।
561
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - उसके बारे में तो आप भी अवश्य सुने होंगे।
उसके बारे में तो आपने भी अवश्य सुना होगा।
562
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - पाँच आदमी के लिए टिकिट खरीद लो।
पाँच आदमियों के लिए टिकिट खरीद लो।
563
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - श्याम आज ही कोलकाता से वापस लौटा है।
श्याम आज ही कोलकाता से लौटा है।
564
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - हम सबकी स्थिति एक जैसी है।
हम सबकी स्थितियाँ एक जैसी हैं।
565
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - परीक्षा की प्रणाली बदलना चाहिए।
परीक्षा की प्रणाली बदलनी चाहिए।
566
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - पेड़ों पर मोर बैठा है।
पेड़ पर मोर बैठा है।
567
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - बाल्टी के अंदर पानी है।
बाल्टी में पानी है।
568
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - उत्साह' नामक शीर्षक निबंध अच्छा है।
उत्साह' शीर्षक / नामक निबंध अच्छा है।
569
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - खेत पर क्या बोया है ?
खेत में क्या बोया है ?
570
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - जो सकंट आन पड़ा उससे उबरो।
जो संकट आ पड़ा उससे उबरो।
571
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - पहले पानी के ऊपर तैरना सीखो।
पहले पानी में तैरना सीखो।
572
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - अपन ठीक रास्ते पर हैं।
हम ठीक रास्ते पर हैं।
573
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - आकाश में झण्डा लहरा रहा है।
आकाश में झण्डा फहरा रहा हैं।
574
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - राम और लक्ष्मण की जन्म आयोध्या में हुए थे।
राम और लक्ष्मण का जन्म अयोध्या में हुआ था।
575
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मैं कपड़े नहीं दिया हूँ।
मैंने कपडे नहीं दिये हैं।
576
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - अनेकों स्त्री-पुरुष उसे देखने गये।
अनेक स्त्री-पुरुष उसे देखने गये।
577
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मैं सो रुपये का टिकट खरीदा।
मैंने सो रुपये का टिकट ख़रीदा।
578
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - घर के आगे कूड़े-करकट फेंके हैं।
घर के आगे कूड़ा-करकट फेंका है।
579
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - भोजन बहुत सुन्दर बना है।
भोजन बहुत स्वादिस्ट बना है।
580
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मैं पढ़ने देऊँ तभी तो पढ़ेगा न ?
मैं पढ़ने दूँ तभी तो पढ़ेगा न ?
581
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - कृतज्ञता से बड़ा कोई पाप नहीं है।
कृतघ्नता से बड़ा कोई पाप नहीं है।
582
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - हाथी के सूँड़ पर घाव हो गया।
हाथी की सूँड़ पर घाव हो गया।
583
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - भोजन बनाने की व्यवस्था का प्रबंध करें।
भोजन बनाने की व्यवस्था/का प्रबंध करें।
584
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - अनेकों पुलिस कर्मियों को देखते ही प्रख्यात चोर दौड़ गया।
अनेक पुलिसकर्मियों को देखते ही कुख्यात चोर भाग गया।
585
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - उसकी भुजाएँ घुटने तक लम्बी हैं।
उसकी भुजाएँ घुटनों तक लम्बी हैं।
586
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - उन्होंने अपने जीवन में बहुत-सा उतार-चढ़ाव देखा था।
उन्होंने अपने जीवन में बहुत उतार-चढ़ाव देखा था।
587
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - जब वह माफ़ी माँगेगा तो मैं बोलूँगा।
जब वह माफ़ी माँगेगा तब मैं बोलूँगा।
588
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - तेरे को कुछ याद आया क्या ?
तुझे कुछ याद आया क्या ?
589
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - सड़कों को चौड़ी ही बनानी चाहिए।
सड़कों को चौड़ा ही बनाना चाहिए।
590
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - यदि नरेश, केशव और अजय मेरे घर आ गया तो फिर में नहीं आ सकूँगा।
यदि नरेश, केशव और अजय मेरे घर आ गए तो फिर मैं नहीं आ सकूँगा।
591
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - राधा का और कृष्ण का मंदिर प्रसिद्ध है।
राधाकृष्ण का मंदिर प्रसिद्ध है।
592
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - शिक्षक गणों (वृंदों, वर्गों, समूहों) की गोष्ठी थी
शिक्षकगण (वृंद, वर्ग समूह) की गोष्ठी थी।
593
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - कई सचिवालय के कर्मचारियों की गिरफ्तारी हुई।
सचिवालय के कई कर्मचारियों की गिरफ्तारी हुई।
594
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - तुम्हारे आने से मेरा मन गद्-गद् हो गया।
तुम्हारे आने से मैं गद्-गद् हो गया।
595
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - महादेवी जी मूर्तिमान सरस्वती थीं।
महादेवी जी मूर्तिमती सरस्वती थीं।
596
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - वह सबके सामने खुले आम शराब पीता है।
वह खुले आम (सबके सामने) शराब पीता है।
597
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - वृक्षों पर कोयल बोल रही है।
वृक्ष पर कोयल बोल रही है।
598
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - पाँच बजने को दस मिनट है।
पाँच बजने में दस मिनट हैं।
599
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - परीक्षा प्रणाली को ऐसी बनाएँ कि...
परीक्षा प्रणाली को ऐसा बनाएँ कि...
600
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - आप मेरे ऊपर मेहरबानी रखें।
आप मुझ पर मेहरबानी रखें।
601
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - अधिकतर हिन्दी के लेखक निर्धन हैं।
हिन्दी के अधिकतर लेखक निर्धन हैं।
602
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - चिन्ता एक भयंकर व्याधि है।
चिन्ता एक भयंकर आधि है।
603
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - सारे देश भर में यह बात फैल गई।
सारे देश में यह बात फैल गई।
604
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - कॉलेज के दृश्य रोमांचक थे।
कॉलेज का दृश्य रोमांचक था।
605
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - उसकी सौंदर्यता कभी कम न होगी।
उसका सौंदर्य कभी कम न होगा या उसकी सुंदरता कभी कम न होगीं।
606
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - उसने आमेर को देखा।
उसने आमेर देखा।
607
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मेरी घड़ी में अभी तीन बजा है।
मेरी घड़ी में अभी तीन बजे हैं।
608
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - गुरु जी ने शिष्य को आशीर्वाद प्रदान किया।
गुरु जी ने शिष्य को आशीर्वाद दिया।
609
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - शादी में हज़ारों रुपये के दहेज दिए।
शादी में हज़ारों रुपये का दहेज दिया।
610
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - बन्दूक एक शस्त्र है।
बन्दूक एक अस्त्र है।
611
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - हमे अपना निजी काम करना चाहिए।
हमें अपना काम करना चाहिए।
612
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - कालचक्र के पहिए से कौन बचा है ?
कालचक्र से कौन बचा है ?
613
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - आप किस से क्रुद्ध हैं?
आप किस पर क्रुद्ध हैं?
614
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - बरसात होने की संभावना की जा रही है।
बरसात होने की संभावना है या संभावना व्यक्त की जा रही है।
615
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - यह सांगानेर में छपने के कारण सांगानेरी प्रिंट कहलाती है।
सांगानेर में छपने के कारण यह सांगानेरी प्रिंट कहलाता है।
616
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - आपके प्रश्न का समाधान मेरे पास है।
आपके प्रश्न का उत्तर मेरे पास है।
617
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - सब हिंदू गीता मानते हैं।
सब हिंदू गीता को मानते हैं।
618
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - सत्य बोलना उसकी आदत था।
सत्य बोलना उसकी आदत थी ।
619
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मैंने उनकी प्रतीक्षा देखी
मैंने उसकी प्रतीक्षा की।
620
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - यामा की रचियता को ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला।
यामा की रचयिता को ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला।
621
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - आप मेरे ऊपर भरोसा कर सकते हैं।
आप मुझ पर भरोसा कर सकते हैं।
622
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - भारत के भूगोल की एक प्रति खरीदनी है।
भारत का भूगोल' की एक प्रति खरीदनी है।
623
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - उसने जैसी करी है, मैं नहीं कर सकता।
उसने जैसा किया है, मैं नहीं कर सकता।
624
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - पकड़ी जाने पर वह स्त्री रोने लगी।
पकड़े जाने पर वह स्त्री रोने लगी।
625
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - उसको भाई को गाली लगी है।
उसके भाई के गोली लगी है।
626
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - ताजमहल का शान निराली है।
ताजमहल की शान निराली है।
627
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - आपने जो उपकार किया है उसके लिए मैं कृतज्ञ उपकृत हूँ।
आपने जो उपकार किया है उसके लिए मैं कृतज्ञ हैं/आपने जो कार्य किया है, उसके लिए मैं उपकृत हूँ।
628
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - पढ़ी हुई इनमें से कई किताबें हैं।
इनमें से कई किताबें पढ़ी हुई हैं।
629
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - हमारे घर में डालडा प्रयोग नहीं किया जाता।
हमारे घर में डालडा का प्रयोग नहीं किया जाता।
630
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - समाज में अराजकता की समस्या बढ़ रही है।
समाज में अराजकता बढ़ रही है।
631
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - वह कमीज़ डालकर सो गया।
वह कमीज़ पहनकर सो गया।
632
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - वह खावेगा तो बीमार होवेगा।
वह खाएगा तो बीमार होगा।
633
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - आप कोई अन्य कुत्ता क्यों नहीं पाल लेते।
आप कोई दूसरा कुत्ता क्यों नहीं पाल लेते।
634
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - तुम्हारे भाई ने कल घर पर जो किया था वही तुम कर रहे हो।
जो कल घर पर तुम्हारे भाई ने किया था वही तुम कर रहे हो।
635
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - अब मेरी बात को मानलो और चले जाओ।
अब मेरी बात मान लो और चले जाओ।
636
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - हनुमान पक्के राम के भक्त थे।
हनुमान राम के पक्के भक्त थे।
637
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - उन्नति के मार्ग में संकट भी आते ही हैं।
उन्नति के मार्ग में बाधाएँ भी आती ही हैं।
638
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - प्रस्तुत पंक्तियाँ' भाभी' पाठ से ली हैं।
प्रस्तुत पंक्तियाँ' भाभी' पाठ से ली गई हैं।
639
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मैंने यह ख़बर एक लड़के द्वारा सुनी है।
मैंने यह ख़बर एक लड़के से सुनी है।
640
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मनुष्य की योग्यता उसके काम से प्रकट होती है।
मनुष्य की योग्यता उसके काम में प्रकट होती है।
641
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - कृपया शीघ्र उत्तर देने की कृपा करें।
कृपया शीघ्र उत्तर दें।
642
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - महादेवी वर्मा हिंदी की प्रसिद्ध कवि है।
महादेवी वर्मा हिंदी की प्रसिद्ध कवयित्री हैं।
643
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - उसकी आँख से आँसू बह रहा था।
उसकी आँखों से आँसू बह रहे थे।
644
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - एक खाने की थाली लगाओ।
खाने की एक थाली लगाओ।
645
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - श्रीराम सिंह मेरे अपने पिता हैं।
श्रीराम सिंह मेरे पिता है।
646
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - कुत्तों के चिल्लाने से चोर नहीं आते।
कुत्तों के भौंकने से चोर नहीं आते।
647
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - एक पानी का गिलास लाओ।
पानी का एक गिलास लाओ।
648
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - आम और कलम शब्द संज्ञा है।
आम और कलम शब्द संज्ञाएँ हैं।
649
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मैं उनको मिल कर प्रसन्न हुआ।
मैं उनसे मिलकर प्रसन्न हुआ।
650
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - तुम्हारे आगे कोई भी नहीं ठहर सकता।
तुम्हारे सामने कोई भी नहीं ठहर सकता।
651
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - उसे आज ही अपने काम को पूरा करना है।
उसे आज ही अपना काम पूरा करना है।
652
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - तुम्हारे से कोई काम नहीं हो सकता।
तुमसे कोई काम नहीं हो सकता।
653
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - बैर अपनों से अच्छा नहीं।
अपनों से बैर अच्छा नहीं।
654
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - उन्होंने आँखे फेरना ही सीख रखी हैं।
उन्होंने आँखें फेरना ही सीख रखा है।
655
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - किसी और दूसरे से परामर्श लीजिए।
किसी अन्य से परामर्श लीजिए।
656
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - समस्त मानव मात्र का भला सोचिए।
मानव मात्र (समस्त मानवों) का भला सोचिए।
657
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - वह रोज़ पानी से पौधों को सींचता है।
वह रोज़ पौधों को सींचता है।
658
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - प्रत्येक घोड़े तेज गति वाले नहीं होते।
प्रत्येक घोड़ा तेज गति वाला नहीं होता।
659
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - आप कहाँ पर रह रहे हैं?
आप कहाँ रह रहे हैं ?
660
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - लड़का ने पत्र लिखा।
लड़के ने पत्र लिखा।
661
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मैंने क्या करना है ?
मुझे क्या करना है ?
662
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - रेलगाड़ी में भारी-भरकम भीड़ थी।
रेलगाड़ी में बहुत भीड़ थी।
663
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - गेंदे के फूल आनंद की वस्तु होती है।
गेंदा आनंद की वस्तु होता है।
664
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - किशन मारे-मारे फिरता है।
किशन मारा-मारा फिरता है।
665
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - वह विलाप करके रोने लगी।
वह विलाप करने लगी।
666
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - वहाँ कौन-कौनसे लोग आए थे ?
वहाँ कौन-कौन लोग आए थे ?
667
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - सीता के गले में एक मोतियों का हार है।
सीता के गले में मोतियों का एक हार हैं।
668
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - शायद आज वर्षा अवश्य आयेगी।
शायद आज वर्षा आयेगी।
669
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मैंने तुम्हारी बहुत प्रतीक्षा देखीं।
मैंने तुम्हारी बहुत प्रतीक्षा की।
670
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - शेर को देखकर उसका प्राण सूख गया।
शेर देखकर उसका प्राण सूख गया।
671
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मेरे को कुछ याद नहीं आ रहा।
मुझे कुछ याद नहीं आ रहा।
672
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - वे एक अच्छे अध्यापक हैं।
वे अच्छे अध्यापक हैं।
673
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - पेड़ों पर कोयल बोल रही थी।
पेड़ पर कोयल बोल रही थी।
674
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - वह घर ही था पर मिलने नहीं आया।
वह घर में ही था पर मिलने नहीं आया।
675
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - विन्ध्याचल पर्वत हिमालय से प्राचीन है।
विन्ध्याचल हिमालय से प्राचीन है।
676
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - आपने बड़ी ऊँची कोटि की कहानी सुनाई।
आपने उच्च कोटि की कहानी सुनाई।
677
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - विख्यात आतंकवादी मारा गया।
कुख्यात आतंकवादी मारा गया।
678
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - आप अपने कमरे में जा सकता है।
आप अपने कमरे में जा सकते हैं।
679
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - वह रोज़ ऑफ़िस को जाता है।
वह रोज़ ऑफ़िस जाता है।
680
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - स्वामी दयानन्द का देश आभारी रहेगा।
देश स्वामी दयानन्द का आभारी रहेगा।
681
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - आजकल जनता के अंदर बहुत असंतोष है।
आजकल जनता में बहुत असंतोष है।
682
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - अभी तीन बजा है।
अभी तीन बजे हैं।
683
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - यह काम तेरे से नहीं होगा।
यह काम तुझसे नहीं होगा।
684
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - वह चाय या केला कुछ भी नहीं खा सकता।
वह न चाय पी सकता है न केला खा सकता है/वह चाय या केला कुछ भी नहीं खा-पी सकता है।
685
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - सूखे से भूख की समस्या खड़ी हो गई।
सूखे से भुखमरी की समस्या खड़ी हो गई।
686
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - वहाँ रोज़ जाने में तुम्हारी क्या अच्छाई है।
वहाँ रोज़ जाने में तुम्हारी क्या भलाई है?
687
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - इसके बाद फिर क्या हुआ?
इसके बाद क्या हुआ?
688
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - उसने तो झगड़ा करना ही था।
उसको/उसे तो झगड़ा करना ही था।
689
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - उसके सिर में घने बाल है।
उसके सिर पर घने बाल हैं।
690
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - इत्र के भीतर सुगंध है।
इत्र में सुगंध है।
691
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - वह कोलकाता/आगरे से अभी नहीं आया।
वह कोलकाता/आगरा से अभी नहीं आया।
692
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - हमको सबको देश पर मर मिटना है।
हम सब को देश पर मर मिटना है।
693
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - उपयोजना मंत्री आज आयेंगे।
योजना उपमंत्री आज आयेंगे।
694
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - हम रात में भोजन खाते हैं।
हम रात में भोजन करते हैं।
695
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - किन्हीं दो पर टिप्पणी लिखों।
किन्हीं दो पर टिप्पणियाँ लिखो।
696
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - हम नई प्रकार की वस्तु खरीदना चाहते हैं।
हम नए प्रकार की वस्तु खरीदना चाहते हैं।
697
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - गुरुजी के ऊपर श्रद्धा रखें।
गुरुजी के प्रति श्रद्धा रखें।
698
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - यह ग्रंथ विद्वत्तापूर्ण लिखा गया है।
यह ग्रंथ विद्वत्तापूर्ण है/यह ग्रंथ विद्वत्ता से क्षलिखा गया है।
699
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - आकाश में तारे चमक रहे हैं।
आकाश में तारे टिमटिमा रहे हैं।
700
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - आकाश पर वायुयान दौड़ रहा है।
आकाश में वायुयान उड़ रहा है।
701
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - तेरे को कहाँ जाना है ?
तुम्हें कहा जाना है?
702
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - पिताजी ने मुझको कहा।
पिताजी ने मुझे कहा।
703
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - अपना माता-पिता की सेवा करनी चाहिए।
अपने माता-पिता की सेवा करनी चाहिए।
704
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - कुएँ में कौन पानी भर रहा है ?.
कुएँ पर कौन पानी भर रहा है ?
705
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - तुम्हारे मन की थाह का पता ही नहीं चलता।
तुम्हारे मन की थाह (मन का पता) नहीं मिलती (मिलता)।
706
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - अपन ठीक रस्ते पर हैं।
हम सही रास्ते पर हैं।
707
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - अंत में दुश्मन मैदान से दौड़ खड़ा हुआ।
अंत में दुश्मन मैदान से भाग खड़ा हुआ।
708
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - तुम्हारे गये पर जया आई थी।
तुम्हारे जाते ही जया आई थी।
709
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - वह क्रोध में भरकर काँपने लगा।
वह क्रोध से भरकर काँपने लगा।
710
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - अपराधी को रस्सी बाँधकर ले गए।
अपराधी को रस्सी से बाँधकर ले गये।
711
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - दो दिवसीय कार्यक्रम प्रत्येक बच्ची को चार-चार केले दे दें।
द्वि दिवसीय कार्यक्रम या दो दिन का कार्यक्रम प्रत्येक बच्ची को चार केले दे दें। (सभी बच्चियों को चार-चार केले दे दें।)
712
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - आज दही नहीं जमी।
आज दही नहीं जमा ।
713
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - कुर्सी और पर्दे से कमरा सजता है।
कुर्सियों और पर्दों से कमरा सजता है।
714
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - श्रीकृषण के अनेकों नाम हैं।
श्रीकृष्ण के अनेक नाम हैं।
715
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - आकाश में दीर्घाकाय बादल दिखाई दिया।
आकाश में एक विशालकाय बादल दिखाई दिया।
716
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - कोहिनूर एक अमूल्य हीरा है।
कोहिनूर एक बहुमूल्य हीरा है।
717
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - यह आप पर निर्भर करता है।
यह आप पर निर्भर है।
718
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - हिमालय पर्वत का राजा है।
हिमालय पर्वतों का राजा है।
719
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - आप क्या लोगे ?
आप क्या लेंगे ?
720
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - प्रेमचंद ऊँची श्रेणी के कहानीकार थे।
प्रेमचंद उच्चकोटि के कहानीकार थे।
721
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - आपको सजा देने का अधिकार मेरे पास नहीं है।
आपको सज़ा देने का अधिकार मुझे नहीं है।
722
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मैंने यह कब बोला ?
मैंने यह कब कहा ?
723
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - अहमदाबाद में कपड़ा, लोहा के उद्योग हैं।
अहमदाबाद में कपडे़ और लोहे के उद्योग हैं।
724
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मैं आप से सविनयपूर्वक निवेदन करता है।
मैं आपसे विनयपूर्वक /सविनय निवेदन करता हूँ।
725
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - सादरपूर्वक
सादर/आदरपूर्वक
726
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - अब विंध्याचल पर्वत हरा-भरा हो गया।
अब विंध्याचल हरा-भरा हो गया।
727
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - कुछ छात्र संसद में घुस गए।
कुछ छात्र संसद भवन के अंदर घुस गए।
728
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - प्रेमचंद ने पर्याप्त मात्रा में कहानी और उपन्यास लिखे ।
प्रेमचन्द ने पर्याप्त संख्या में कहानी और उपन्यास लिखे ।
729
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मेरे को दफ्तर जाना है।
मुझे दफ़्तर जाना है।
730
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - वह सकुशल सहित अपने घर में पहुँच गया।
वह सकुशल अपने घर पहुँच गया।
731
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - सामाजिक कुरीतियों का एक मात्र कारण अज्ञानता हैं।
सामाजिक कुरीतियों का एकमात्र कारण अज्ञान है।
732
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - उसका ससुराल जयपुर में है।
उसकी ससुराल जयपुर में हैं।
733
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - आज संसद में बजट के ऊपर बहस होगी।
आज संसद में बजट पर बहस होगी।
734
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मेरी राय से आप चले जाइए।
मेरी राय में आप चले जाइए।
735
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - जज ने उसे मृत्यु दण्ड की सजा दी।
जज ने उसे मृत्यु दण्ड दिया।
736
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - बारह बजने को दस मिनट हैं।
बारह बजने में दस मिनट हैं।
737
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - पाँच बजने को आठ मिनट हैं।
पाँच बजने में आठ मिनट हैं।
738
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - तुमने इस पुस्तक का कितना भाग पढ़ लिया?
तुमने इस पुस्तक का कितना अंश पढ़ लिया?
739
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - इन हालातों में आप अपने सामानों की स्वयंक्ष देखभाल करें।
इन हालात में आप अपने सामान की स्वयं देखभाल करें।
740
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - यहाँ बहुत से बच्चे पढ़ते हैं।
यहाँ बहुत बच्चे पढ़ते हैं।
741
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - आज तो आपकी सहायतार्थ मैच खेला गया।
आज तो आपके सहायतार्थ...या आज तो आपकी सहायता के लिए मैच खेला गया।
742
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - जो साहब ने बोला है वह कर।
जो साहब ने कहा है वह कर।
743
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - भारत में सब संप्रदाय और जाति के लोग रहते हैं।
भारत में सब संप्रदायों और जातियों के लोग रहते हैं।
744
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - किस गाय का बच्चा बीमार है ?
किस गाय का बछड़ा बीमार है ?
745
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मैंने एक कविता अनुवाद की है।
मैंने एक कविता का अनुवाद किया है।
746
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - यह कैसे सम्भव हो सकता है?
यह कैसे संभव है?
747
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मैंने तेरे को कितना समझाया।
मैंने तुझे कितना समझाया।
748
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - वे प्रातः काल के समय आए।
वे प्रातः काल आए।
749
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - आपकी आज्ञानुसार मैं उपस्थित हूँ।
आपके आज्ञानुसार... या आपकी आज्ञा के अनुसार...
750
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - कुएँ पर कौन गिर गया है ?
कुएँ में कौन गिर गया है ?
751
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - उसकी सौजन्यता से यह कार्य हुआ है।
उसके सौजन्य से यह कार्य हुआ है।
752
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - वह सिलाई और अंग्रेज़ी पढ़ती है।
वह सिलाई सीखती है और अंग्रेज़ी पढ़ती है।
753
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - हमने गुरु जी को अभिनंदन-पत्र प्रदान किया।
हमने गुरु जी को अभिनंदन पत्र भेंट किया।
754
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - वह पाँव से जूता निकाल रहा है।
वह पाँव से जूता उतार रहा है।
755
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - रविवार के दिन सभी कार्यालयों में अवकाश रहता है।
रविवार को सभी कार्यालयों में अवकाश रहता है।
756
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - वह गालियाँ निकालता रहा।
वह गालियाँ बकता रहा।
757
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - तुम तो तुम्हारा काम करो।
तुम तो अपना काम करो।
758
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - ताजमहल की सौंदर्य अनुपम है।
ताजमहल का सौंदर्य (या की सुन्दरता) अनुपम है।
759
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - अत्याधिक व्यवस्था स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद है।
अत्यधिक व्यस्तता स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद है।
760
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - रामायण हमारी भक्ति ग्रंथ है।
रामायण हमारा भक्तिग्रंथ है।
761
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - वृक्षों पर कौवा बोल रहा है।
वृक्ष पर कौवा बोल रहा है।
762
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - दो भरी हुई बसों की टक्कर हो गई।
दो भरी हुई बसों में टक्कर हो गई।
763
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - हवा ठण्डी चल रही है।
ठण्डी हवा चल रही है।
764
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - तब शायद यह काम अवश्य हो जाएगा।
तब शायद यह काम हो जाए /तब यह काम अवश्य हो जाएगा।
765
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - उसे अपनी योग्यता पर अहंकार है।
उसे अपनी योग्यता पर गर्व है।
766
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - आपका पत्र सधन्यवाद सहित मिला।
आपका पत्र सधन्यवाद मिला।
767
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - अभी तुम्हें बहुत-सी बातें सीखना है।
अभी तुम्हें बहुत-सी बातें सीखनी हैं।
768
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - यह मेरा ही हस्ताक्षर है।
ये मेरे ही हस्ताक्षर हैं।
769
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - घाव से खून निकलने की राशि बढ़ती गई।
घाव से खून निकलने की मात्रा बढ़ती गई।
770
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - उसके हाथ की वस्तु आम थी।
उसके हाथ की वस्तु आम था।
771
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - दानादार चाय
दानेदार चाय
772
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - उसकी बातें सुनकर मेरा तो सर चक्कर काट गया।
उसकी बातें सुनकर मेरा तो सर चकरा गया।
773
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - तुमको यहाँ क्या काम है ?
तुम्हारा यहाँ क्या काम है?
774
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - सर्वत्र आधुनिकीकरण करना ठीक नहीं।
आधुनिकीकरण सर्वत्र करना ठीक नहीं।
775
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - यहाँ शुद्ध गाय का दूध मिलता है।
यहाँ गाय का शुद्ध दूध मिलता है।
776
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - कुसंगति से उस के तन पर कालिख पुत गई।
कुसंगति से उसके मुख पर कालिख पुत गई।
777
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मेरे को यह रुचिकर नहीं।
मुझे यह रुचिकर नहीं।
778
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - लड़के के हाथ से भेज देना।
लड़के के हाथ भेज देना।
779
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - तेरी बातें सुनते सुनते मेरे कान भर गये।
तेरी बातें सुनते सुनते मेरे कान पक गये।
780
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - यह पौधा, जब प्रधानमंत्री जयपुर आए थे, तब लगाया गया था।
यह पौधा तब लगाया गया था जब प्रधानमंत्री जयपुर आए थे।
781
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - कृपया कल घर पधारने की कृपा करें।
कृपया कल घर पधारें/कल घर पधारने की कृपा करें।
782
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - हमारे देश में बहुत सारी नदीयाँ प्रमात्मा का देन है।
हमारे देश में बहुत सारी नदियाँ परमात्मा की देन हैं।
783
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - नदी पार हो गई।
नदी पार कर ली गई।
784
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मैं नम्रता के साथ कहना चाहता हूँ कि...।
मैं नम्रता से कहना चाहता हूँ कि...
785
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - शेर को देखते ही उसका तो जैसे प्राण ही निकल गया।
शेर को देखते ही उसके तो जैसे प्राण ही निकल गए।
786
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - जिन्होंने करना है, वे करके रहेंगे।
जिन्हें करना है, वे करके रहेंगे।
787
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - मैंने अनेकों कहानियाँ पढ़ी।
मैंने अनेक कहानियाँ पढ़ीं।
788
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - सीमा ने अपनी सहेली के लिए उपहार दिया।
सीमा ने अपनी सहेली को उपहार दिया।
789
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - यह ग्रंथ विद्वत्तापूर्ण लिखा गया है।
यह ग्रंथ विद्वत्ता से लिखा गया है (या यह ग्रंथ विद्वत्तापूर्ण है।)
790
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - दिल्ली से लेकर जयपुर तक चौड़ी सड़क है।
दिल्ली से जयपुर तक चौड़ी सड़क है।
791
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - वह तो खाना और दूध पीकर सो गया।
वह तो खाना खाकर और दूध पीकर सो गया।
792
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - लड़के ने अपना सिर नीचे को कर लिया।
लड़के ने अपना सिर नीचे कर लिया।
793
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - हत्यारे को मृत्युदंड की सज़ा मिल ही गई।
हत्यारे को मृत्युदंड मिल ही गया।
794
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - नौजवान युवक युवतियों को आगे आना चाहिए
नौजवानों को आगे आना चाहिए।
795
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - आज आपका दर्शन हो गया।
आज आपके दर्शन हो गये।
796
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - आपने मुस्करा दिया।
आप मुस्करा दिए।
797
# वाक्य को शुद्ध कीजिए - अस्वस्थता के निमित्त में उपस्थित नही हो सका।
अस्वस्थता के कारण मैं उपस्थित नहीं हो सका।